फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma on BJP victory in lok sabha election 2019

भाजपा की जीत पर बोले उपमुख्यमंत्री- इस चुनाव में टूटे जाति, धर्म और क्षेत्र के बंधन

Mon, 27 May 2019 08:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma on BJP victory in lok sabha election 2019
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और साथ में ऑस्कर प्रेसीडेंट जॉन बैली, उनकी पत्नी
लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करने के बाद उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने एक बार फिर सपा-बसपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधा है। कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जाति, धर्म और क्षेत्र के बंधन टूटे हैं।विपरीत विचारधारा का गठबंधन बगैर किसी एजेंडे के एक व्यक्ति के खिलाफ खड़ा था। यह गठबंधन अल्पकालिक है। इसका कोई वजूद नहीं है। 
विज्ञापन


सोमवार को होटल अमर विलास में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 64 सीट मिलना बड़ी उपलब्धि है। हमने चुनाव से पूर्व जो कहा था, उसे हासिल किया।
विज्ञापन


भाजपा 50 फीसदी वोट के लिए चुनाव लड़ी लेकिन हमने इससे बढ़कर 51 फीसदी वोट हासिल किया। यह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस बड़ी जीत के बाद केंद्र और राज्य सरकार और तेज रफ्तार से काम करेगी। अब सिर्फ तीन काम होंगे, विकास, विकास और विकास। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता ने बता दिया गठबंंधन का भविष्य'

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कहीं भी हिंसा नहीं हुई। किसी ने बेईमानी की शिकायत नहीं की है। पारदर्शितापूर्ण और निष्पक्ष चुनाव है। इसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की संगठनात्मक क्षमता से यह संभव हुआ। इस चुनाव में जनता ने गठबंधन का भविष्य भी बता दिया है।

गरीब, किसान, नौजवान के लिए भाजपा सरकार कर रही है। उपमुख्यमंत्री सोमवार को फिल्म जगत की विश्वविख्यात संस्था ऑस्कर के प्रेसीडेंट जॉन बैली के स्वागत के लिए आगरा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed