{"_id":"65f67257cabbd21c6b0170ed","slug":"up-counterfeit-goods-were-being-sold-under-the-guise-of-tapan-group-s-deep-classic-seized-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तपन ग्रुप के दीप क्लासिक की आड़ में बेचा जा रहा था नकली माल, किया गया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तपन ग्रुप के दीप क्लासिक की आड़ में बेचा जा रहा था नकली माल, किया गया जब्त
Sun, 17 Mar 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:02 AM IST
सार
कोर्ट के आदेश पर मिल पर छापा मारकर कोटा में नकली माल जब्त किया गया। यूपी के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाजार में बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
दीप क्लासिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में तपन ग्रुप के चर्चित ब्रांड दीप क्लासिक की आड़ में नकली माल तैयार किया जा रहा था। इसे प्रदेश के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाजारों में खपाया जा रहा था। कोटा पुलिस ने छापामार कार्रवाई करके भारी मात्रा में नकली माल बरामद किया। यह कार्रवाई तपन ग्रुप की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर की गई।
कुकिंग मीडियम बनाने वाले तपन ग्रुप की कोटा स्थित सेल्स टीम को शिकायत मिल रही थी कि उनके दीप क्लासिक ब्रांड की जगह दीप गोल्ड के नाम से नकली माल बनाकर बेचा जा रहा है। इस पर सेल्स टीम ने ग्रुप के आगरा स्थित हेड ऑफिस को जानकारी दी। हेड ऑफिस के निर्देश पर सेल्स टीम ने रेकी करके पता लगाया कि दीप गोल्ड के नाम से नकली माल कहां तैयार किया जा रहा है। शिकायत की पुष्टि होने पर तपन ग्रुप ने न्यायालय से नकली माल तैयार करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश प्राप्त किए।
न्यायालय के आदेश पर कोटा पुलिस ने शुक्रवार सुबह कार्रवाई करते हुए नया गांव रोड, कोटा स्थित राजस्थानी ऑयल मिल पर छापा मारा। वहां पुलिस को दीप गोल्ड के नाम नकली माल तैयार होते मिला। पुलिस ने इसके अलावा वहां से दीप गोल्ड के नाम से तैयार नकली माल को भारी मात्रा में जब्त किया। दीप क्लासिक ब्रांड की आड़ में नकली माल भरकर बाजार में खपाया जा रहा था।
विज्ञापन
नकली माल पूरे राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश में भी बेचा जा रहा था। ग्रुप के सेल्स अधिकारी ने बताया कि इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि त्योहार पर उनके नाम के ब्रांडों से नकली माल बाजार में बेचा जा रहा है। तपन ग्रुप सक्रिय रहकर इस तरह के मिलावटखोरों व नकली माल बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।