फिरोजाबादः अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ड्यूटी से लौट रहे सिपाही की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हादसे के बाद ट्रॉमा सेंटर पर एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी पहुंचे औ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के रहने वाले थे पुष्पेंद्र
अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव नगरिया गोरोला निवासी पुष्पेंद्र (27) पुलिस विभाग में सिपाही के पद तैनात था। पुष्पेंद्र की तैनाती रामगढ़ थाने में थी। रविवार को जाटवपुरी चौराहा से ड्यूटी कर वह बाइक से पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर जा रहा था। गांव मोढ़ा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा के साथ सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह का कहना है कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान व ईदगाह की सुरक्षा: मथुरा की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, हिरासत में लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष