आगरा: 'यूपी कॉप एप' का सर्वर तीन महीने से डाउन, सत्यापनों से जुड़े कामों में हो रही देरी
- आगरा में यूपी कॉप एप का तीन महीने से सर्वर डाउन चल रहा है। इस वजह से चरित्र सत्यापन, किराएदार सत्यापन और ई एफआईआर में देरी हो रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने सर्वर की समस्या से लखनऊ मुख्यालय को अवगत कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में यूपी कॉप एप की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। इस एप की मदद से घर बैठे चरित्र सत्यापन से लेकर कर्मचारी और किरायेदारों का सत्यापन कराया जा सकता है। इसके साथ एफआईआर, शिकायत दर्ज कराई जा सकती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ली जा सकती है।
लोगों ने मोबाइल एप की जानकारी के बाद इस सुविधा का लाभ उठाना शुरू कर दिया। सबसे ज्यादा एप का प्रयोग चरित्र सत्यापन में किया जा रहा है। इस वजह से यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हो गई। यही वजह है कि रोजाना 60 से 70 लोग चरित्र सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इसका असर यह हुआ कि एप का सर्वर ही ठप हो गया।
तीन महीने से ऑनलाइन काम में देर लग रही है। इसलिए प्रार्थनापत्र लंबित हो गए हैं। पुलिस विभाग के कर्मचारियों को एप पर दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। एक सप्ताह की जगह सत्यापन में 15 दिन का समय लग रहा है।
एक सप्ताह लग सकता है सही होने में
एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार को एप की सर्वर समस्या को लेकर लखनऊ में अधिकारियों से फोन पर बात भी की। उन्होंने बताया कि सर्वर की दिक्कत की वजह से सत्यापन कार्य में कुछ देरी हो रही है। हालांकि कर्मचारी दिन की बजाय रात में भी कार्य करके सत्यापन पूरा कर रहे हैं।
इस एप की मदद से ऑनलाइन थाने में आवेदन पहुंचता है। इसके बाद सिपाही सत्यापन करते हैं। इसे ऑनलाइन अपलोड किया जाता है। सर्वर की वजह से ऑनलाइन अपलोड करने में देरी हो रही है। अब इसकी क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा है। इसको सही होने में एक सप्ताह लग सकता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।