Agra: 500 रुपये के चक्कर में निलंबित हुआ सिपाही, पासपोर्ट सत्यापन के मामले में हुई थी शिकायत, जानें मामला
एसएसपी आगरा से सिपाही की शिकायत की गई थी। मामले में जब जांच कराई गई, तो शिकायत सही मिली, जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना नाई की मंडी में तैनात सिपाही ने पासपोर्ट सत्यापन के लिए 500 रुपए की मांग की। इसके बाद सत्यापन किया। मामले की शिकायत एसएसपी को मिली। जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
यहां का है मामला
नाई की मंडी क्षेत्र के रहने वाले शकील ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। इस पर पासपोर्ट कार्यालय से थाना नाई की मंडी से सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच सिपाही धीरज कुमार को दी गई थी। आरोप है कि सिपाही ने सत्यापन कार्य के दौरान 500 रुपए लिए। यह मामला एसएसपी के पास तक पहुंचा था। मामले में जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
लगातार आ रही शिकायतें
एसएसपी ने हाल ही में विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक नंबर भी जारी किया था। इस नंबर पर लगातार लोग शिकायत कर रहे हैं। एसएसपी शिकायतों की गोपनीय जांच करा रहे हैं। जांच के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है।