फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up congress president ajay kumar lallu meet party workers in agra

कांग्रेस के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Fri, 29 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
up congress president ajay kumar lallu meet party workers in agra
आगरा: बाह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

आगरा में दो महीने की कवायद के बाद राघवेंद्र सिंह मीनू को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी में पैदा हुई रार को खत्म करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गुरुवार को रूठों को मनाने पहुंचे। उन्होंने नहटौली में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और इसके बाद जिलाध्यक्ष के पुतले फूंकने वाले चंद्रमोहन पाराशर से मुलाकात की। 

विज्ञापन

 
कांग्रेस में पांच लाख रुपये की रिश्वत का वीडियो वायरल होने के बाद हटाई गईं जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने राघवेंद्र को जिले के कमान सौंपे जाने पर कड़ा एतराज जताया था। वह दिल्ली में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने भी पहुंची थीं। इसके बाद लखनऊ में आत्मदाह का एलान किया था। इसी तरह डिफेंस एस्टेट के पार्टी कार्यकर्ता चंद्रमोहन पाराशर ने भी इस नियुक्ति का विरोध किया था। जिलाध्यक्ष के पुतले जलाए थे। 
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष से की मुलाकात
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू दोपहर को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के घर नहटौली पहुंचे। उनके साथ जिला प्रभारी योगेश तालान भी मौजूद रहे। यहां तकरीबन एक घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि मनोज पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई हैं और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम छह बजे वह डिफेंस एस्टेट कालोनी में चंद्रमोहन पाराशर के यहां पहुंचे। यहां पर उन्होंने चंद्रमोहन समेत अन्य कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी के लिए काम करें। पार्टी के फैसले पर सवाल उठाने से उन्हें सम्मान नहीं मिलेगा। यहां करीब आधा घंटे तक रुके। इस दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी का काम करें। अगर कोई दिक्कत है तो सीधे उनसे बात करें।

पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान: लल्लू
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शिष्टाचार मुलाकात करने आए हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष निष्ठावान हैं और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। पार्टी उनके साथ खड़ी है। कांग्रेस की पहचान संघर्ष है। इसी तरह चंद्रमोहन से मिलकर समस्याएं पूछीं। अब पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। 

किसान आंदोलन के सवाल उनका कहना था कि बागपत में पुलिस ने किसानों के टेंट उखाड़े। किसानों का आंदोलन शांतिपूर्ण दो माह से चल रहा था। तब सरकार उन्हें तारीख पर तारीख दे रही थी। अब किसान उग्र हो गए तो सरकार दमन पर उतर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed