फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony Agra Rural MLA Baby Rani Maurya take oath as a minister

योगी कैबिनेट 2.0: यूपी सरकार में मंत्री बनीं पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, रोचक है राजनीतिक सफर

Fri, 25 Mar 2022 05:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा ग्रामीण से विधायक बेबीरानी मौर्य योगी सरकार में मंत्री बनाई गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।  

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Oath Taking Ceremony Agra Rural MLA Baby Rani Maurya take oath as a minister
बेबी रानी मौर्य बनीं मंत्री

विस्तार

योगी सरकार में आगरा की विधायक बेबीरानी मौर्य मंत्री बनाई गई हैं। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में शपथ ग्रहण की। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं। इसके बाद आगरा ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव जीता। बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। उनका राजनीति सफर बहुत ही रोचक रहा है।  

विज्ञापन


बेबीरानी मौर्य का मायका आगरा के बेलनगंज और ससुराल करिअप्पा रोड बालूगंज में है। उनके पति प्रदीप कुमार पंजाब नेशनल बैंक में डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। एमए बीएड बेबीरानी मौर्य 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं। वो 1995 में ही भाजपा के टिकट पर आगरा की मेयर बनी थीं।

विज्ञापन

आगरा ग्रामीण सीट से हैं विधायक  

बेबीरानी मौर्य राज्य बाल आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में एत्मादपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनका हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने आगरा ग्रामीण से चुनाव में जीत दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेबीरानी मौर्य 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष रहीं। उस समय रामनाथ कोविंद (वर्तमान में राष्ट्रपति) मोर्चा के अध्यक्ष थे। मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। बेबीरानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। उनकी बेटी अंजू मौर्य भी अमेरिका में ही रहती हैं। 

अगस्त 2018 में बनीं थी उत्तराखंड की राज्यपाल

बेबीरानी मौर्य को 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने केके पॉल का स्थान लिया था। 08 सितंबर 2021 को उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। संगठन में उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब उन्हें मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed