फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm Will Come Agra For Visit Covid Hospital Treatment

आगरा: कभी भी आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में जुटा प्रशासन

Wed, 12 May 2021 03:53 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 May 2021 03:53 PM IST
सार

 मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मुख्यमंत्री के एक हफ्ते में यहां आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Up Cm Will Come Agra For Visit Covid Hospital Treatment
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने कभी भी आ सकते हैं। उसी के अनुरूप एसएन मेडिकल कॉलेज में तैयारियां भी शुरू करा दी गई हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए कोविड हॉस्पिटल में सुविधाएं और बेहतर बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग में कोविड और पोस्ट कोविड मरीजों के लिए बेड संख्या बढ़ाकर 100 की चुकी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मुख्यमंत्री के एक हफ्ते में यहां आने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पत्र नहीं प्राप्त हुआ है। फिर भी उनके निरीक्षण के लिहाज से जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


रक्षामंत्री ने सांसद से कोरोना मरीजों की जानकारी ली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फोन पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से कोरोना मरीजों के इलाज की जानकारी ली। कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन, बेड, ऑक्सीजन की कमी नहीं होनी चाहिए। प्रशासन से वार्ता कर सहयोग करते रहने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कोरोना मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलाज की पूरी व्यवस्था अभी से कर ली जाए। जिससे गांव में महामारी का प्रकोप बढ़ने से रोका जा सके। रक्षा मंत्री ने टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर चलाने, तहसील स्तर पर सहायता शिविर लगवाने, सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में कार्य करने पर जोर दिया।  साथ ही यह भी भरोसा दिलाया कि रक्षा मंत्रालय जरूरत पड़ने पर आगरा जिले की पूरी मदद करेगा।

निरीक्षण में राज्यमंत्री को सीएचसी में मिला ताला 
प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने मंगलवार को सीएचसी फतेहपुर सीकरी के निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कोई भी चिकित्सक नहीं मिला।  मुख्य द्वार पर ताला लटका मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मनमानी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed