योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण: आगरा के इन तीन विधायकों को बुलाया गया मुख्यमंत्री आवास, मंत्री बनना तय
आगरा को योगी सरकार में तीन मंत्री पद मिल सकते हैं। पिछली सरकार में जो मंत्री नहीं बन पाए, वह विधायक तो दौड़ में हैं ही, इस बार कई अनुभवी विधायक भी आगरा को मिले हैं जो इस रेस में हैं।
विस्तार
आगरा जिले में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सभी नौ सीटें जीतीं। इसके बाद माना जा रहा था कि आगरा को योगी सरकार में तीन मंत्री पद मिल सकते हैं। पिछली सरकार में जो मंत्री नहीं बन पाए, वह विधायक तो दौड़ में हैं ही, इस बार कई अनुभवी विधायक भी आगरा को मिले हैं जो इस रेस में हैं।
हालांकि अभी जो सूचना मिली है उसके अनुसार आगरा से बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है। इन तीनों का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।