फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated Annual Convention Of All India Mayor Council In Agra

आगरा: अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन की शुरुआत, डिप्टी सीएम मौर्य ने किया शुभारंभ

Sat, 27 Jul 2019 12:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated Annual Convention Of All India Mayor Council In Agra
महापौर परिषद सम्मेलन में संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अखिल भारतीय महापौर परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू हो गया है। होटल होली डे इन में आयोजित कार्यक्रम के पहले सत्र का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इस सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ ही काउंसिल की कार्यकारिणी का चुनाव भी होना है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब साढ़े 10 बजे खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से सीधे होटल होली डे पहुंचे। आगरा मेयर नवीन जैन व ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के पदाधिकारियों ने पुष्प भेंट कर केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री यहां लगभग आधा घंटा रुकेंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन के शुभारंभ सत्र का उद्घाटन करने के बाद वो सर्किट हाउस जाएंगे। यहां वो पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं दूसरे सत्र का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा करेंगे। इसी दौरान ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का चुनाव हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में है भाजपा का कब्जा

UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugurated Annual Convention Of All India Mayor Council In Agra
डिप्टी सीएम का स्वागत करते आगरा के महापौर - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है। ग्वालियर के विवेक शैजवरकर अध्यक्ष हैं। मगर, कांग्रेस ने भी इसके लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना ने भाजपा से इस पद पर अपने दावेदार को जिताने की मांग रखी है, लेकिन भाजपा इस पर तैयार नहीं है। 

इसको लेकर भाजपा और शिवसेना में मतभेद उभरकर सामने आ सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस पर्दे के पीछे से भाजपा विरोधी महापौरों से हाथ मिलाकर बड़ा दांव खेल सकती है। 

यदि किसी कारणवश शनिवार को चुनाव नहीं हो पाया तो रविवार को होने वाले पहले सत्र में कार्यकारिणी का चुनाव होगा। इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए देशभर से 90 से अधिक महापौर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed