{"_id":"5c18fc78bdec2256bc428ddb","slug":"up-chief-secretary-anup-chandra-pandey-took-meeting-over-ttz-issue-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड पर बोले यूपी के मुख्य सचिव- आगरा में नहीं थमेगी विकास की गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड पर बोले यूपी के मुख्य सचिव- आगरा में नहीं थमेगी विकास की गति
Tue, 18 Dec 2018 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Dec 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में कोई योजना नहीं रुकेगी। किसी प्रतिबंध की वजह से यदि कोई अड़चन है तो सरकार अनुमति लेकर इन्हें दूर करेगी।
उन्होंने कहा कि चाहे वह सिविल एन्क्लेव हो या ताज बैराज या फिर अन्य कोई योजना, सभी को पूरा किया जाएगा। पर्यावरण संतुलन के साथ आगरा का विकास होगा। यहां विकास की गति थमने नहीं दी जाएगी।
मंगलवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की अगवानी और टीटीजेड के विजन डॉक्यूमेंट पर स्टेक होल्डर्स के साथ चर्चा के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आगरा एक जीवंत शहर है। यहां निरंतर विकास हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हो इसके लिए स्कूल आफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के माध्यम से विजन डॉक्यूमेंट तैयार कराया गया।

सरकार करेगी उत्पादों की मार्केटिंग
मुख्य सचिव ने कहा कि एसपीए ने इसका ड्राफ्ट बनाकर सरकार को दे दिया है। हम इसका अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही स्टेक होल्डर्स के सुझाव भी ले रहे हैं। इसमें जो भी बदलाव की गुंजाइश होगी, वह किया जाएगा। इसके बाद ही इसे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण और क्षेत्र का विकास दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए पर्यावरण संतुलन के साथ विकास किया जाएगा। आगरा में रोजगार के अवसर भी विकसित किए जाएंगे। ‘वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत यहां के उत्पादों की सरकार मार्केटिंग करेगी।
ई-कॉमर्स साइट के साथ समझौता किया गया है। उन्होंने एनएच-दो के चौड़ीकरण कार्य को भी जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। कहा है कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के कार्यों की अच्छी स्थिति है, इसमें और प्रगति लाई जाएगी।