फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Chief Minister Yogi May Inaugurate Interstate Bus Stand Mathura News

मथुरा: अंतरराज्यीय बस अड्डे की सौगात देने आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

योगी आदित्यनाथ यदि 26 या 27 दिसंबर को मथुरा आए तो यह उनका 20वां दौरा होगा।

विज्ञापन
Up Chief Minister Yogi May Inaugurate Interstate Bus Stand Mathura News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा को अंतरराज्यीय बस अड्डे की सौगात दे सकते हैं। हाईवे पर बने नए बस अड्डे का लोकार्पण साल के अंत में मुख्यमंत्री कर सकते हैं। उनके साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया भी लोकार्पण में शिरकत कर सकते हैं। मालूम हो कि तीन दिन पहले रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के दौरान मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आईएसबीटी में ही उतरना था लेकिन अचानक बदलाव होकर वृंदावन पवनहंस पर उतरा था। अगर मुख्यमंत्री फिर आते हैं तो उनका यह 20वां दौरा होगा।

विज्ञापन

बस अड्डे का लोकार्पण बाकी
करीब 17 करोड़ रुपये से हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट तिराहे के पास अंतरराज्यीय बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। बस अड्डे का लोकार्पण होना ही रह गया है। तीन दिन पहले परिवहन निगम के एमडी नवदीप रिनवा ने बस अड्डे का निरीक्षण करके कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। एमडी का अचानक बस अड्डे का जायजा लेना लोकार्पण की तरफ ही इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में 26 या 27 को मुख्यमंत्री योगी अमृत महोत्सव व श्रीबांकेबिहारी दर्शन के लिए वृंदावन में आने की संभावना है। मुख्यमंत्री से अंतरराज्यीय बस अड्डे का लोकार्पण भी कराने की संभावना है। प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने बताया कि उन्होंने लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने की बात कही। इतना जरूर है कि परिवहन निगम द्वारा लोकार्पण दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होने कराने की पूरी योजना तैयार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर बस अड्डा जाने से शहर को मिलेगी जाम से राहत
नया अंतरराज्यीय बस अड्डा बनने से शहर को जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। शहर में बस अड्डे से बसें सवारी लेकर जाती हैं। बेतरतीब खड़ी इन बसों के कारण जाम भी लगता है। आए दिन लगने वाले जाम से लोगों काफी परेशान होते हैं। शहर के भूतेश्वर, महोली रोड, कृष्णानगर और गोवर्धन चौराहे पर जाम के हालत हो जाते थे। लेकिन अब हाईवे पर बनने वाले इस अंतरराज्यीय बस अड्डे से जाम के हालत नहीं बनेंगे। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही लोकार्पण होगा।

बस अड्डे पर यह मिलेंगी सुविधा
- 200 बसों को खड़ा करने का बेड़ा।
- 28 दुकानें, कैंटीन।
- एआरएम कार्यालय कक्ष।
- डोर मैंट्री, गेस्ट हाउस।
- दिव्यांगजनों के लिए अलग से रुकने की व्यवस्था।
मैनपुरी में समाजवादी विजय यात्रा: गढ़ में गरजे अखिलेश यादव, बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, देखें तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed