फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Chief Minister Will Come In Mant Mathura For Vidhan Sabha Elections Campaign

मथुरा: कान्हा की नगरी में आठ दिसंबर को आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मांट में जनसभा को करेंगे संबोधित

Mon, 06 Dec 2021 12:19 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 Dec 2021 12:19 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों में वृंदावन राजनीतिक मंथन का केंद्र रहा है। भाजपा संगठन की बड़ी बैठकें यहां पर हुईं। सपा, कांग्रेस और बसपा भी बैठकें कर चुकी हैं। योगी ने पिछले दिनों 500 संतों को भोजन कराया था तो बसपा ने 1000 संतों को भोजन कराकर जवाब दिया था। 

विज्ञापन
Up Chief Minister Will Come In Mant Mathura For Vidhan Sabha Elections Campaign
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मांट में ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आठ दिसंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंडलायुक्त और आईजी आगरा जोन ने सभास्थल सहित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को दिशानिर्देश दिए। 
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता एवं आईजी नचिकेता झा ने मुख्यमंत्री के सभास्थल का निरीक्षण किया। सभास्थल से 400 मीटर दूर जाबरा रोड पर बन रहे हेलीपैड स्थल को भी देखा। मंडलायुक्त ने लोक निर्माण, विद्युत निगम, पंचायती राज विभाग, तहसील प्रशासन को सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिशानिर्देश दिए। इसके साथ ही आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने बताया कि सभास्थल के निकट बने सभी घरों पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आने के समय जाबरा रोड को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


चार पार्किंग बनाई गईं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जाबरा मार्ग, वृंदावन मार्ग, नौहझील मार्ग, राया मार्ग पर पार्किंग बनाई जाएंगी। सभी बड़े वाहनों को कस्बा से पहले ही रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांट में पहली बार आ रहे योगी
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार मांट में जनसभा को संबोधित करेंगे। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी एसके शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। हालांकि जब योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के सांसद थे।

250 सफाईकर्मी लगाए गए
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने चार ब्लॉकों के 250 से अधिक सफाई कर्मचारियों को सभास्थल, हेलीपैड सहित पूरे कस्बे में सफाई के लिए लगाए हैं। डीपीआरओ द्वारा भी सफाई का निरीक्षण किया जा रहा है।

 

राजनीति का केंद्र बना मथुरा
वृंदावन राजनीतिक मंथन का केंद्र रहा है। भाजपा संगठन की बड़ी बैठकें यहां पर हुईं। सपा, कांग्रेस और बसपा भी बैठकें कर चुकी हैं। योगी ने पिछले दिनों 500 संतों को भोजन कराया था तो बसपा ने 1000 संतों को भोजन कराकर जवाब दिया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव का रथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में घूम रहा है, कुछ दिनों में वह भी मथुरा आएगा। कांग्रेस भी बड़े स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर चुकी है और शहर में घूमकर सत्तादल की नाकामियों को बता चुकी है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान व ईदगाह की सुरक्षा: मथुरा की सीमाएं सील, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, हिरासत में लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed