फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up cabinet minister said 2019 was the golden year for the country

देश के लिए स्वर्णिम वर्ष रहा 2019, मोदी सरकार ने लिए कई एतिहासिक फैसले: महेंद्र सिंह

Tue, 07 Jan 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
up cabinet minister said 2019 was the golden year for the country
बांकेबिहारी मंदिर में जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि गुजरा साल 2019 देश के लिए स्वर्णिम रहा है। इस वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार ने कई एतिहासिक फैसले लिए हैं। इसमें अनुच्छेद 370 का हटाया जाना, तीन तलाक पर कानून बनाने और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) एतिहासिक फैसले हैं। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने सोमवार को वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद राधाकांत मंदिर में विश्व शांति एवं जगत कल्याण के लिए चल रहे रुद्राभिषेक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराई।
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश विकास के साथ ही आगे बढ़ रहा है। अब भारतीय संविधान देश के सभी राज्यों में एक समान रूप से अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक ऐसा दंश था, जिससे मुस्लिम बहनें लंबे समय से पीड़ित थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने तीन तलाक को अपराध घोषित करते हुए नया कानून बनाया। अब नागरिकता कानून इसी कड़ी का एक हिस्सा है। विरोधी दल इस कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं देने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed