{"_id":"5fa9fdedd83a3a6fc0784c1a","slug":"up-by-election-results-2020-news-in-hindi-tundla-assembly-seat-vote-counting-starts-live-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP By-Election Result 2020: टूंडला सीट पर भाजपा की जीत, सपा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By-Election Result 2020: टूंडला सीट पर भाजपा की जीत, सपा को हराया
Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
सार
मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। मंडी समिति में मतगणना के लिए प्रत्याशी, एजेंटों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की टूंडला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी प्रेम सिंह धनगर ने जीत हासिल की है। उन्होंने 17683 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के महाराज सिंह धनगर को हराया है। बहुजन समाज पार्टी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
टूंडला से भाजपा की लगातार दूसरी जीत है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल जीते थे। लोकसभा चुनाव 2019 में एसपी सिंह के आगरा से लोकसभा सदस्य चुनने के बाद टूंडला विधानसभा सीट खाली हो गई थी। टूंडला उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई, शाम पांच बजे तक गिनती पूरी हो गई। भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर 72950 वोट पाकर विजयी बने। सपा प्रत्याशी महाराज सिंह 55267 हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। बसपा के संजीव चक को 41010 वोट मिले।
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर 10 थाना प्रभारियों के साथ-साथ तीन सीओ सहित काफी पुलिस एवं पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बिहार और उत्तर प्रदेश उपचुनाव की मतगणना को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र में सतर्कता के निर्देश दिए थे।
जनता के विश्वास को टूटन नहीं देंगे- प्रेमपाल सिंह
उपचुनाव में जीत के बाद प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि खारे पानी से लेकर अनवारा से फतेहाबाद को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल के निर्माण को पूरा कराना उनका पहला लक्ष्य है। क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। जिन्हें उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान देखा है। उनको प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाएगा। जहां-जहां संपर्क मार्ग अधूरे और कच्चे हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज की मांग करेंगे, जिससे टूंडला विधानसभा का विकास हो सके।
प्रेमपाल सिंह ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर अन्य समस्याओं की समय-समय पर जानकारी ली जाएगी। जनता को उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए एटा के साथ ही टूंडला में भी अपना आवास ले लिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है जिसे टूटने नहीं देंगे। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
प्रेमपाल सिंह ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर अन्य समस्याओं की समय-समय पर जानकारी ली जाएगी। जनता को उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए एटा के साथ ही टूंडला में भी अपना आवास ले लिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है जिसे टूटने नहीं देंगे। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है।