फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up by election 2019 Mayawati Declared Sunil Chittor Candidate in Tundla assembly

फिरोजाबादः मायावती ने उपचुनाव को तय किया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- यूपी में अराजकता का माहौल

Mon, 26 Aug 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 26 Aug 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
up by election 2019 Mayawati Declared Sunil Chittor Candidate in Tundla assembly
बसपा
पूरे उत्तर प्रदेश में अरजकता का माहौल है। प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। यह बातें आगरा रोड स्थित सत्कार मैरिजहोम में बसपा के विधानासभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुनकाद अली ने कहीं। उन्होंने टूंडला सुरक्षित विधानसभा उपचुनाव के लिए सुनील चित्तौड़ के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है और भय के वातावरण में जी रही है। अपराध दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जुट जाएं। 
विज्ञापन


टूंडला विधानसभा पहले भी दो बार बसपा के पास रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह इस बार के उपचुनाव में भी बसपा को जीत दिलाएं। प्रत्याशी सुनील चित्तौड़ ने कहा कि पार्टी प्रमुख द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। वह पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय बोले, कांग्रेस अनुच्छेद 370 हटाने का नहीं बल्कि तरीके का विरोध कर रही

जिला प्रभारी सूर्यकांत और नगर अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने कहा कि उपचुनाव में हर हाल में जीत दर्ज की जाएगी। प्रताप सिंह बघेल, पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, डॉ. ज्ञान सिंह, प्रमोद बघेल, राजू कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह, विजय सिंह, दर्शन सिंह झा, विपिन कुमार, मुकुल जाटव, यादवेंद्र सिंह, सोनू वाल्मीकि, हितेंद्र चौधरी, सोनवीर सिंह, शैलेंद्र कुमार शैली, लाखन सिंह वर्मा, अवधेश राना आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश वरुण ने व संचालन हेमंत प्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed