फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Budget News scheme for making Agra safe city in UP budget

UP Budget 2022-23: ताजनगरी बनेगी सेफ सिटी, 597 करोड़ रुपये से मेट्रो प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

Thu, 26 May 2022 01:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 May 2022 01:02 PM IST
सार

ताजनगरी के पर्यटक उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बजट में कोई खास सौगात नहीं दी गई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आगरा को सेफ सिटी बनाने की घोषण हुई है।  

विज्ञापन
UP Budget News scheme for making Agra safe city in UP budget
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बजट 2022-23 में आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 597 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को बजट में ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा भी की है। आगरा मेट्रो के लिए पिछले साल 478 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। 384 करोड़ रुपये के काम आगरा मेट्रो में चल रहे हैं। नए बजट से भूमिगत मेट्रो स्टेशन कार्य को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

पर्यटन उद्योग के हाथ खाली 

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया गया। पिछले साल की तरह इस बार भी मेट्रो परियोजना के लिए बजट जारी किया गया, लेकिन पर्यटन उद्योग को कोई विशेष सौगात नहीं मिली है। पिछले बजट में भी पर्यटन उद्योग के लिए कोई खास सौगात नहीं मिली थीं। ऐसे में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग कई उम्मीदें लगाए बैठे थे, जो पूरी नहीं हो सकीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजनगरी को सेफ सिटी बनाने की घोषणा 

बजट में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सेफ सिटी योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगरा सहित लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर और वाराणसी में इस लागू करने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में 523 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।  महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए यूपी विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है। इसके लिए 276 करोड़ 66 लाख रुपये की व्यवस्था रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed