फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2024: Not a single student failed in many schools in Agra

UP Board Result 2024: आगरा में कई स्कूलों ने बनाया रिकार्ड, इनका एक भी विद्यार्थी नहीं हुआ फेल

Mon, 22 Apr 2024 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 12:34 AM IST
सार

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में आगरा के वित्तविहीन स्कूल सहायता प्राप्त स्कूलों से आगे नजर आए। टॉपर्स की सूची में भी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का राज रहा है।

विज्ञापन
UP Board Result 2024: Not a single student failed in many schools in Agra
UP Board Class 10th, 12th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में कई स्कूलों ने रिकार्ड बनाया है। इन स्कूलों का एक भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है और 100 फीसदी रिजल्ट रहा है। इस मामले में भी वित्तविहीन स्कूल सहायता प्राप्त स्कूलों से आगे नजर आए। टॉपर्स की सूची में भी प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का राज रहा है।
विज्ञापन


केदार नाथ इंटर कॉलेज फतेहाबाद, विवेकानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज, केस पब्लिक इंटर कॉलेज नंदनलापुर, आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज, मंगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि का परीक्षाफल 100 फीसदी रहा है। इसके साथ काफी संख्या में 90 फीसदी परीक्षाफल देने वाले स्कूल भी हैं। यह सभी वित्तविहीन स्कूल है, जिनका परीक्षाफल अच्छा रहा है।
विज्ञापन


जिले में करीब 39 राजकीय इंटर कॉलेज और करीब 109 सहायता प्राप्त स्कूल है। इन स्कूलों में बहुत कम का 100 फीसदी परीक्षाफल है। टॉपर्स की सूची में भी वित्तविहीन स्कूलों के विद्यार्थी शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों का शिक्षा स्तर लगातार सुधर रहा है। इस दिशा में सरकारी शिक्षकों को भी सोचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed