फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2019 intermediate pass out students trouble for graduation admission

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम के बाद अब इंटर पास छात्र-छात्राओं के सामने बड़ी 'मुश्किल'

Sun, 28 Apr 2019 12:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2019 intermediate pass out students trouble for graduation admission
यूपी बोर्ड के रिजल्ट के खुशी जाहिर करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए एक बार फिर हायतौबा मचने जा रही है। यूपी बोर्ड से इस बार 19426 छात्र-छात्राओं ने इंटर किया है। इनके अलावा अभी सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आना बाकी है। ऐसे में इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेना किसी परीक्षा से कम नहीं है। 
विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र के लिए डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया अभी शुरू होने जा रही है। जिले में इस बार भी स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए मारामारी मचेगी, क्योंकि जनपद में यूपी बोर्ड से 19426 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें 10319 छात्र और 9107 छात्राएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक की सीटें बेहद कम है। जनपद के राजकीय, अनुदानित और निजी क्षेत्र के डिग्री कालेजों में स्नातक कक्षाओं में उपलब्ध सीटों की संख्या करीब 4800 हैं। इन सीटों पर 19426 यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई के छात्र-छात्राएं भी एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिशन के लिए मचेगी मारामारी

स्नातक में एडमिशन के लिए सबसे अधिक मारामारी केआर डिग्री कॉलेज, बीएसए डिग्री कॉलेज, केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज और आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में देखने को मिलेगी। जनपद में एक राजकीय, दो गर्ल्स डिग्री और चार डिग्री कॉलेज सरकारी क्षेत्र के हैं। हालांकि इनके वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के साथ दो और निजी क्षेत्र के विवि भी जनपद में स्थित हैं। निजी तकनीकी शिक्षण संस्थान भी जनपद में बड़ी संख्या में हैं।

मथुरा जैसा ही हाल एटा जिले का है। यहां भी महाविद्यालयों में महज 8 हजार स्नातक सीटें हैं। जबकि यूपी बोर्ड से ही 14079 परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि अभी सीबीएसई एवं आईसीएसई व संस्कृत बोर्ड के रिजल्ट आने शेष हैं। एटा जिले में संचालित 114 महाविद्यालयों में एक राजकीय, दो सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। इनमें बीए, बीएससी एवं बीकॉम की प्रथम वर्ष की लगभग आठ हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed