फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board marks improvement exam from tomorrow

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा कल से

Fri, 17 Sep 2021 01:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
UP Board marks improvement exam from tomorrow
आगरा। यूपी बोर्ड की र्हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी और छह अक्तूबर तक चलेगी। इस परीक्षा में आगरा मंडल के कुल 5501 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें मथुरा के सर्वाधिक 1984 और उसके बाद आगरा के 1751 परीक्षार्थी हैं। फिरोजाबाद में 953 व मैनपुरी में 813 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी के लिए मंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं, आगरा परिक्षेत्र साधना यादव और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सैमरा को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए शासन स्तर से हर जिले में अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल को मथुरा, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनु सचिव अशोक कुमार को आगरा, डायट सहारनपुर के प्राचार्य राज सिंह यादव को फिरोजाबाद, शिक्षा निदेशालय, शिविर कार्यालय के संयुक्त निदेशक भगवती सिंह को मैनपुरी के निरीक्षण के लिए नामित किया गया है। इन अधिकारियों को एक दिन पहले संबंधित जिलों में पहुंचकर अंक सुधार परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करनी होगी। निर्धारित फार्मेट पर निरीक्षण की रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए मंडल स्तर पर दो उड़नदस्ते बनाए गए हैं। एक के प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और दूसरे के प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बेसिक महेश चंद्र हैं। दोनों दस्तों के लिए राजकीय विद्यालयों के छह प्रधानाचार्य व शिक्षकों को सदस्य बनाया गया है।
जिला परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र
आगरा 1751 12
मथुरा 1984 08
फिरोजाबाद 953 09
मैनपुरी 813 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed