{"_id":"60eeccad8ebc3e0a360927d9","slug":"up-board-high-school-and-intermediate-3-46-725-students-are-awaiting-results-in-agra-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: आगरा मंडल के 3.46 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार, पहली बार बिना परीक्षा के जारी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: आगरा मंडल के 3.46 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार, पहली बार बिना परीक्षा के जारी होगा
Wed, 14 Jul 2021 05:17 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:17 PM IST
सार
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि परिणाम के संबंध में विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 3,46,725 विद्यार्थियों को परिणाम आने का इंतजार है। कुछ दिन पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 15-16 जुलाई तक परिणाम जारी कराने की बात कही थी। हाईस्कूल में 1,85,799 और इंटरमीडिएट में 1,60,926 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
पहली बार बिना परीक्षा दिए जारी होगा परिणाम
पहली बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा दिए परिणाम प्राप्त होगा। बोर्ड की ओर से निर्धारित फार्मूले के अनुसार हाईस्कूल के विद्यार्थियों को कक्षा नौ की वार्षिक परीक्षा और कक्षा 10 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक का 50-50 फीसदी अंक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं से 50 फीसदी अंक, कक्षा 11 से 40 फीसदी अंक और कक्षा 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा से 10 फीसदी अंक लेकर औसत अंक प्रदान किए जाने हैं। जिले में हाईस्कूल में 65,564 और इंटरमीडिएट में 56927 विद्यार्थी हैं। कुल 1,22,491 का परिणाम आना है। मथुरा में 78,847, फिरोजाबाद में 81880 और मैनपुरी में 63,507 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि परिणाम के संबंध में विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परिणाम अच्छा रहने की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से जो फार्मूला बनाया गया है वह परिस्थितियों को देखते हुए छात्र हित में है। परिणाम आने की तारीख की अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
सबसे पहले यूपीएमएसपी (यूपी बोर्ड) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम देखने के लिए आज ही रजिस्टर करें -
कक्षा 10वीं का परिणाम 2021
कक्षा 12वीं का परिणाम 2021