{"_id":"69b3af94c790ab6a8e081872","slug":"up-board-exams-conclude-over-9-900-students-absent-in-agra-division-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाएं हुई समाप्त: आगरा में 9,950 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, मंडल में 25 हजार से ज्यादा अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाएं हुई समाप्त: आगरा में 9,950 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, मंडल में 25 हजार से ज्यादा अनुपस्थित
Fri, 13 Mar 2026 12:02 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:02 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गईं, जिसमें आगरा जिले में 9,950 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पूरे मंडल में 25 हजार से ज्यादा छात्र अनुपस्थित रहे और नकल के पांच मामले सामने आए।
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं इंटर संस्कृत के प्रश्न पत्र के संपन्न होने के साथ समाप्त हो गई। इस दाैरान जिले में कुल 9950 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं मंडल में नकल पर सख्ती के चलते 25126 ने परीक्षा छोड़ दी। पूरे मंडल में पांच नकलची पकड़े गए। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने सभी सचल दलों समेत परीक्षा से जुड़े सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बधाई दी है।
बृहस्पतिवार को जिले के 51 केंद्रों पर दूसरी पाली में इंटर संस्कृत की परीक्षा हुई। इससे पहले सुबह की पाली में हाईस्कूल कृषि और इंटर कंप्यूटर की परीक्षा हुई। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में कुल 121922 विद्यार्थियों में हाईस्कूल में 4881 और इंटर में 5069 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि मथुरा में कुल 70169 के मुकाबले हाईस्कूल में 2303, इंटर में 2492, फीरोजाबाद में कुल 70845 के सापेक्ष हाईस्कूल में 3209, इंटर में 2412, मैनपुरी में कुल 59442 के सापेक्ष हाईस्कूल में 2390, इंटर में 2379 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंंने बताया कि 15 मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें एक केंद्र व्यवस्थापक, एक स्कूल प्रबंधक समेत दो छदम परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके अलावा पांच केंद्र व्यवस्थापक बदले गए। 9 बाहय केंद्र व्यवस्थापक और 8 कक्ष निरीक्षकों को हटाया गया।
विज्ञापन
जेडी ने मीटिंग कर दी बधाई
संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने परीक्षा समाप्त होने पर अपने कार्यालय में सभी सचल दलों की मीटिंग कर सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सभी को सम्मानित किया जाएगा।