{"_id":"5c8643b9bdec221450544a50","slug":"up-board-exams-2019-answer-copies-checking-by-teachers-in-mainouri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सर पास कर देना, नहीं तो मंगेतर रिश्ता तोड़ देगा', यूपी बोर्ड परीक्षा में लिखीं ऐसी गुहारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सर पास कर देना, नहीं तो मंगेतर रिश्ता तोड़ देगा', यूपी बोर्ड परीक्षा में लिखीं ऐसी गुहारें
Mon, 11 Mar 2019 04:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी के राजकीकय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षा को लेकर की गई सख्ती के कारण बहुत से छात्रों ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। अब इस सख्ती का असर उत्तर पुस्तिकाओं में भी देखने को मिल रहा है। परीक्षा के सवालों के जवाब की बजाय कुछ छात्र-छात्राओं ने अजब-गजब गुहारें लिखी हैं। किसी ने खुद को गरीब बताते हुए पास करने की गुहार लगाई तो किसी ने शादी का हवाला दिया।
मैनपुरी और फिरोजाबाद में रविवार को बोर्ड परीक्षा परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान कई उत्तर पुस्तिकाओं में यह अजब-गजब गुहारें लिखी मिलीं, जिन्हें पढ़कर शिक्षकों के सिर भी चकरा गए। मैनपुरी में एक छात्रा ने लिखा है कि सर पास कर देना नहीं तो मंगेतर रिश्ता तोड़ देगा, वहीं फिरोजाबाद में एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में हनुमान चलीसा का पाठ लिख दिया।
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर रविवार को तीसरे दिन तक कुल 50114 उत्तर पुस्तिकाओं में से 5543 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। यहां 26 में से मात्र 23 प्रधान परीक्षक उपस्थित हुए। 253 सहायक परीक्षकों में से मात्र 90 सहायक परीक्षक उपस्थित हुए।

तरह तरह की अनुय विनय
उधर, फिरोजाबाद में एक छात्र ने खुद को गरीब बताते हुए उत्तीर्ण करने के लिए लिखा। एक अन्य छात्र ने तो लिखा, 'मैं सेना में जाकर देश की सेवा करूंगा, अगर मुझे गुरूजी आप पास कर दें तो यह सपना पूरा हो जाएगा।'
इस्लामियां इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के एक छात्र ने उत्तर-पुस्तिका में हनुमान चालीसा लिख दी। शिक्षकों के बीच यह हास्य बना रहा। जिन विषयों की परीक्षा में छात्रों ने यह बातें लिखीं है, उस परीक्षा में वे फेल कर दिए गए।