{"_id":"5e5e98858ebc3ec988301395","slug":"up-board-examinition-mainpuri-news-agr432348397","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थशास्त्र के विस्तृत उत्तरीय प्रश्रों के जवाब देने में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थशास्त्र के विस्तृत उत्तरीय प्रश्रों के जवाब देने में छूटा पसीना
विज्ञापन
03एमएनपी-38-गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत मंगलवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्नपत्र देखकर कुछ परीक्षार्थियों को थोड़ी दिक्कत आई। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी सचल दल व जोनल मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे।
मंगलवार को अपराह्न दो बजे से यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी पांच सचलदल भ्रमण के लिए निकले। हालांकि कहीं भी कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों का कहना था कि अर्थशास्त्र के सवालों ने परेशान किया। सवाल कठिन थे इसलिए उनको हल करने में दिक्कत उठानी पड़ी।
वैसे तो प्रश्न पत्र ठीक था, लेकिन विस्तृत उत्तरीय प्रश्न में आए सवालों को हल करने में मशक्कत करनी पड़ी।
वंदना वर्मा
प्रश्नपत्र में आए सवाल कठिन थे, लेकिन लघु उत्तरीय प्रश्न सामान्य थे। इसलिए नंबर तो अच्छे आएंगे। सवालों को हल करने में दिक्कत हुई।
रिंकी कुमारी
अर्थशास्त्र में सवालों के साथ ग्राफ भी बनाने को आया था। सभी प्रश्नों का उत्तर दिया है। निश्चित ही बेहतर अंक आएंगे।
पारुल कुमारी
विस्तृत उत्तरी प्रश्न कठिन थे, जिनका जवाब देने में समस्या आई। हालांकि सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं, इससे अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
वर्षा कुमारी