{"_id":"5e6f2f8c8ebc3ea7dd2f0d62","slug":"up-board-exam-evaluation-starts-in-agra-centers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, सादा वर्दी में पुलिस और सीसीटीवी से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू, सादा वर्दी में पुलिस और सीसीटीवी से निगरानी
Mon, 16 Mar 2020 02:22 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 16 Mar 2020 02:22 PM IST
सार
3207 परीक्षक और 304 उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं
विज्ञापन
मूल्यांकन करते हुए परीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सोमवार से शुरू हो गया। जिले में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 3207 परीक्षक और 304 उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर आवंटित परीक्षकों के अनुरूप उनके बैठने की व्यवस्थाएं नहीं हैं।
पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उप प्रधान परीक्षक आदर्श कॉपियां जांच रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, सांई का तकिया में 1050 परीक्षक और 98 डीएचई हैं।
परीक्षकों के बीच की दूरी कम से कम एक मीटर होनी चाहिए। लेकिन, विद्यालय में पर्याप्त कक्ष और फर्नीचर नहीं हैं। प्रधानाचार्य ने समस्या से विभाग को अवगत करा दिया था। अब परिसर स्थित प्राइमरी स्कूल में परीक्षकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। किराए पर फर्नीचर मंगाया गया। नगर निगम इंटर कॉलेज ताजगंज में भी हाल में परीक्षकों की बैठने की व्यवस्था करनी पड़ी। आरबीएस इंटर कॉलेज, जीआईसी व फतेहचंद इंटर कॉलेज में भी मूल्यांकन हो रहा है।

Trending Videos
जिला मॉनीटरिंग सेल से जुड़े मूल्यांकन केंद्र
परीक्षा केंद्रों की तरह मूल्यांकन केंद्रों को भी जिला मॉनीटरिंग सेल से जोड़ दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मूल्यांकन कार्य पर नजर रखी जा रही है। प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने जिलाधिकारी व एसएसपी को मूल्यांकन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाने और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती किए जाने के संबंध में लिखा था। पुलिस की सादी वर्दी में भी ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू है।