फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam Committee not formed for geo tagging schools will not become centers in agra

यूपी बोर्ड परीक्षा: जियो टैगिंग के लिए नहीं बनी समिति, ये स्कूल नहीं बनेंगे केंद्र

Wed, 26 Oct 2022 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:22 AM IST
सार

शासन ने समिति बनाकर 28 अक्तूबर तक स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद इन कॉलेजों को भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ये कार्य 19 नवंबर तक पूरा होना है।

विज्ञापन
UP Board Exam Committee not formed for geo tagging schools will not become centers in agra
बोर्ड परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने के लिए जियो टैगिंग का कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब तीन दिन की मोहलत बची है। अभी तक समिति भी नहीं बन सकी है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अभी तक 200 से अधिक स्कूलों ने आवेदन किया है। इन स्कूलों की दूरी और लोकेशन समेत अन्य की जानकारी के लिए जियो टैगिंग होनी है। शासन ने आवेदन करने वाले स्कूलों की जियो टैगिंग कराते हुए 28 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद इन कॉलेजों को भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ये कार्य 19 नवंबर तक पूरा होना है। लेकिन अभी तक स्कूलों के जियो टैगिंग के लिए समितियों का गठन नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि बीते साल 186 परीक्षा केंद्र बने थे, लगभग सभी ने 2023 की परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। इनकी जियो टैगिंग है, बाकी के नए आवेदन करने वाले कॉलेजों के लिए राजकीय इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को निर्देशित कर दिया है। दिवाली के कारण अवकाश होने के चलते विभाग और स्कूल बंद हैं। इस बाबत बोर्ड भी अवगत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आफत में पड़ गई जान: सांड के गले में फंस गई साइकिल, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

विज्ञापन
विज्ञापन

ये स्कूल नहीं बनेंगे केंद्र

- प्रबंध तंत्र और प्रधानाचार्य के बीच विवाद की स्थिति पर
- स्कूल परिसर में छात्रावास और आवास होने पर 
- जिन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही हो
- दो खंडों में बने स्कूल, जिनके बीच में सार्वजनिक रास्ता हो
- एक पाली में 125 छात्रों के बैठाने की क्षमता न हो
- हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्रों की संख्या 80 से कम हो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed