{"_id":"698268177d900c87390f5968","slug":"up-board-exam-answer-sheets-will-be-distributed-from-tomorrow-agra-news-c-364-1-ag11018-124615-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बाेर्ड परीक्षा : कल से किया जाएगा उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बाेर्ड परीक्षा : कल से किया जाएगा उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण बृहस्पतिवार से शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने वितरण प्रभारी की तैनाती कर दी है। वितरण सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। 12 फरवरी तक काम को पूरा किया जाना है। जिले में 7.28 लाख से ज्यादा उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराईं गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं के वितरण के लिए लेखराज सिंह सहायक शिक्षक राजकीय हाईस्कूल बहरामपुर को प्रभारी बनाया गया है। संजय सिंह को सह प्रभारी। चंद्रसेन, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा को भी वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 5 फरवरी को बाह विकासखंड, 6 को खेरागढ़, 7 को एत्मादपुर, 9 को फतेहाबाद, 10 को किरावली तथा 11 एवं 12 फरवरी को सदर क्षेत्र के विद्यालयों को उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त करते समय केंद्र व्यवस्थापक को विद्यालय का लेटरहेड, केंद्र व्यवस्थापक की मोहर एवं हस्ताक्षर सहित आवश्यक अभिलेख साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित स्थानों पर रखें। सभी केंद्र सीसीटीवी कैमराें की निगरानी में रहेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा पर एक नजर
आगरा मंडल के चार जनपदों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में कुल 472 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं और 12वीं के 3.13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में 18 अतिसंवेदनशील और 45 संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं।
आगरा में 154 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 60,371 और 12वीं के 61,551 परीक्षार्थी, कुल 1,21,922 छात्र परीक्षा देंगे। मथुरा में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं के 35,188 और 12वीं के 34,981 परीक्षार्थी, कुल 70,169 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। फिरोजाबाद में 106 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 56,632 और 12वीं के 14,223 परीक्षार्थी, कुल 70,855 छात्र परीक्षा के पंजीकृत हैं। मैनपुरी जनपद में 93 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं के 29,664 और 12वीं के 20,980 परीक्षार्थी, कुल 50,644 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
राजकीय इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां आठ कंप्यूटर लगाए गए हैं। इसके अलावा जिले में जिला व मंडल स्तर पर सचल दलों का गठन किया जा चुका है 7 हजार से ज्यादा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।