फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam, 22 centre are sensitive and vulnerable

बोर्ड परीक्षा: जिला में 22 केंद्र हैं अतिसंवेदनशील, संवेदनशील

Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
up board exam, 22 centre are sensitive and vulnerable
कासगंज। जिला में बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में 22 केंद्र अतिसंवेदनशील व संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। नकल रोकने के लिए तीन जोन व 8 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें से पांच केंद्र अतिसंवेदनशील और 17 केंद्र संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। जनपद नकल को लेकर काफी बदनाम रहा है। पूर्व में पेपर लीक होने, परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को बदले जाने, नकल कराने, जैसे मामले सामने आते रहे हैं। इस बार होने वाली बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला की तीनों तहसीलों पर एक-एक जोन बनाया गया है। आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 69 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं, छह सचल दल भी परीक्षा पर नजर रखने के लिए नियुक्त किए गए हैं। वैसे तो सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, लेकिन जो केंद्र अतिसंवेदनशील व संवेदनशील श्रेणी में आते हैं उनमें सुरक्षा पर खास फोकस रहेगा। ऐसे केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जो केंद्र संवेदनशील व अति संवेदनशील हैं उनमें सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। - एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed