फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2024 Biology paper went viral on WhatsApp shortly after exam started

UP: परीक्षा शुरू होते ही व्हाट्सएप पर आ गए गणित और जीव विज्ञान के पेपर, केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य पर केस

Thu, 29 Feb 2024 04:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 04:11 PM IST
सार

UP Board Biology Paper Leak News: परीक्षा के बीच में व्हाट्सएप पर गणित और जीव विज्ञान  का पेपर वायरल होने से सनसनी फैल गई। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई, ऐसे में तीन बजे पेपर कैसे परीक्षा केन्द्र से बाहर आ गया।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Biology paper went viral on WhatsApp shortly after exam started
वायरल हुआ पेपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड के इंटर गणित और जीव विज्ञान प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। प्रश्नपत्रों के लीक होने का पता चलते ही अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। मिलान में प्रश्नपत्रों के कोड आदि समान पाए गए। मैनपुरी में भी प्रश्नपत्र वायरल होने की चर्चा है। वहीं डीआईओएस की ओर से फतेहपुर सीकरी थाने में अतर सिंह इंटर कॉलेज, रौझौली किरावली के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 2 से 5ः15 बजे तक में गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र कराए जा रहे थे। हाईस्कूल का कृषि का प्रश्नपत्र भी चल रहा था। करीब 3 बजे व्हाट्सएप ग्रुप पर जीव विज्ञान और गणित के प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी वायरल हुई। इस ग्रुप में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक जुड़े हैं। मोबाइल पर प्रश्नपत्र देखकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के होश उड़ गए। आननफानन प्रश्नपत्र को डिलीट किया गया लेकिन तब तक खबर फैल गई। मिलान करने पर प्रश्नपत्र समान निकला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए। उधर, इस मामले में डीआईओएस की ओर से फतेहपुर सीकरी के अतर सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।


वहीं इस मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद-प्रयागराज के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार, आगरा के राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक मुकेश अग्रवाल ने आगरा के प्रिंसिपल ग्रुप के व्हाट्स एप पर इंटरमीडिएट के दो विषयों के प्रश्नपत्र डाले जाने की जानकारी दी। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान ऑल प्रिंसिपल्स आगरा नामक व्हाट्स एप ग्रुप में दोपहर बाद 3:10 बजे इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित का पेपर वायरल किया गया। दोनों प्रश्नपत्र तब वायरल हुए जब परीक्षा 1:10 घंटे तक संपादित हो चुकी थी। मामले में जिला परीक्षा पर्यवेक्षक डा. मुकेश अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए। डीआईओएस आगरा की ओर से फतेहपुर सीकरी के अतर सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य के विरुद्ध दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर ने लगाई सेंध
आगरा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के सुरक्षा किले में एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने सेंध लगा दी। सोशल मीडिया पर गणित और जीव विज्ञान का प्रश्न पत्रों के फोटो वायरल होने के बाद शिक्षा अधिकारियों की नींद टूटी। फोटो वायरल करने वाले मोबाइल नंबर की जांच कराई गई। यह नंबर एक कंप्यूटर ऑपरेटर का निकला है।
 

विनय चौधरी ने वायरल किए प्रश्न पत्र
सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्रों के फोटो वायरल करने वाला मोबाइल नंबर अतर सिंह इंटर कॉलेज रौझोली किरावली के कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी का निकला हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर मोबाइल नंबर 9897525748 से प्रश्न पत्रों के फोटो विनय चौधरी ने वायरल किए। उसके खिलाफ थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इसके अलावा केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ.गजेंद्र सिंह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रश्न पत्रों के फोटो किस उद्देश्य से वायरल किए गए, यह जांच के बाद सामने आएगा।

परिवार के सदस्यों की लग जाती है ड्यूटी
परीक्षा केंद्रों पर कॉलेज संचालक अधिकतर अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों की ड्यूटी सेटिंग से लगवा लेते है। उसी का फायदा परीक्षा के दौरान उठाया जाता है। कंप्यूटर ऑपरेटर स्कूल संचालक का रिश्तेदार बताया जाता है। अधिकतर परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी के समय यह खेल चलता है। इस मामले में डीआईओएस कार्यालय के बाबू भी कम जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed