फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2023 names of examination centers which removed last year included in list

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: पिछले वर्ष जिन परीक्षा केंद्रों के नाम हटाए गए, इस बार कर दिए सूची में शामिल

Sat, 25 Nov 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 01:51 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष करीब 15 परीक्षा केंद्र सूची से हटाए थे, लेकिन इस बार फिर से इन्हें सूची में शामिल कर दिया गया है।  
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2023 names of examination centers which removed last year included in list
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 174 परीक्षा केंद्रों की सूची घोषित की गई है। वर्ष 2023 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने शिकायतों पर करीब 15 केंद्रों को सूची से हटा दिया था। इनमें से कई परीक्षा केंद्रों के नाम वर्ष 2024 की सूची में शामिल है। इसे लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष की परीक्षा केंद्र सूची से बलवीर सिंह इंटर कॉलेज गढ़ी सहजा एत्मादपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खेरगढ़, हंसाराम इंटर कॉलेज नगला दूल्हेखां, चौ. बाबूलाल इंटर कॉलेज रमगढ़ी ग्वालियर रोड, डीपी सिंह इंटर कॉलेज पिनाहट, राम पब्लिक उमा विद्यालय पिनाहट, पीतम सिंह इंटर कॉलेज दूरा, श्रीराम इंटर कॉलेज कराही फतेहपुर सीकरी, पदमसिंह इंटर कॉलेज अभैदोपुरा, आक्सफोर्ड इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी, श्याम आदर्श इंटर कॉलेज अछनेरा, एंग्लो बंगाली कन्या इंटर कॉलेज रकाबगंज, राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज इटौरा और परमहंस लंबरदार इंटर कॉलेज शमसाबाद के नाम हटाए थे। इस बार फिर से इनमें कई स्कूलों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
विज्ञापन


 डीपी सिंह इंटर कॉलेज, हंसाराम इंटर कॉलेज, पीतम सिंह इंटर कॉलेज, श्रीराम इंटर कॉलेज, परमहंस लंबरदार इंटर कॉलेज के नाम परीक्षा केंद्र सूची में शामिल है। जबकि एक विद्यालय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है फिर भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची पर आपत्ति मांगी जाएगी। उस दौरान शिकायत की जा सकती है। पिछले वर्ष क्यों परीक्षा केंद्र हटाए गए थे, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed