{"_id":"63eefbdc6d9c256c020639c8","slug":"up-board-exam-2023-in-agra-52-students-sat-on-the-floor-and-gave-the-high-school-exam-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2023: आगरा में 52 विद्यार्थियों ने फर्श पर बैठकर दी हाईस्कूल की परीक्षा, जानें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2023: आगरा में 52 विद्यार्थियों ने फर्श पर बैठकर दी हाईस्कूल की परीक्षा, जानें क्या रही वजह
Fri, 17 Feb 2023 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:30 AM IST
सार
कंट्रोल रूम में दिखा कि हाईस्कूल के परीक्षार्थी फर्श पर बैठकर परीक्षा दे रहे हैं तो स्टाफ ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद एडीआईओएस पीके मौर्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
फर्श पर बैठकर दी हाईस्कूल की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज, जाट हाउस में 52 विद्यार्थियों ने फर्श पर बैठकर परीक्षा दी। बोर्ड के नियमों के विपरीत परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हुई। मानकों पर परखे बिना विद्यालय को केंद्र बना दिया गया है। विद्यालय में बिजली की व्यवस्था भी नहीं थी। सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे थे। पर्याप्त फर्नीचर भी नहीं था। परीक्षा शुरू होने से पहले बिजली और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई गई, लेकिन फर्नीचर नहीं उपलब्ध कराया गया।
परीक्षा केंद्र बनाए जाने के बाद से ही केंद्र व्यवस्थापक की ओर से क्षमता से अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए प्रार्थनापत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दिया जा रहा था। परीक्षा से पहले विभागीय अधिकारियों ने यह सुनिश्चित नहीं किया कि जब केंद्र में पर्याप्त फर्नीचर नहीं है तो परीक्षार्थी बैठेंगे कहां।
ये भी पढ़ें- दगाबाज दुल्हन: शादी के तीन घंटे बाद बाइक पर प्रेमी संग हो गई फुर्र, दूल्हे ने नहीं मानी हार, ऐसे लाया वापस