फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2022 Monitoring of examination centers will be done from Lucknow trial done in Mainpuri

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: मैनपुरी के परीक्षा केंद्रों की लखनऊ से होगी मॉनीटरिंग, किया गया ट्रायल 

Tue, 15 Mar 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार परीक्षा के लिए 95 केंद्र बनाए गए हैं। इन  परीक्षा केंद्रों की लखनऊ से मॉनीटरिंग होगी।

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 Monitoring of examination centers will be done from Lucknow trial done in Mainpuri
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा के लिए जिले में 95 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की जनपद स्तर और प्रदेश स्तर पर मॉनीटरिंग कराई जाएगी। प्रदेश स्तर पर परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने जिले के सभी केंद्रों  के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को चालू रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की ऑनलाइन निगरानी व मॉनीटरिंग कराएगा। परीक्षा पूर्व मॉनीटरिंग का ट्रायल सोमवार से शुरू कर दिया गया। निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर लखनऊ निदेशालय में स्थित कंट्रोल रूम से जिले के सभी 95 कॉलेजों को जोड़ा गया है। परीक्षा से पूर्व परीक्षा की निगरानी के लिए ट्रायल शुरू कर दिया गया है। सोमवार को जिले के सभी 95 केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए थे कि वे सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से भी होगी निगरानी 

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में सरकार और जिला प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करना चाहता है। परीक्षा से पहले ही प्रदेश और जनपद स्तर पर निगरानी की व्यवस्थाओं का ट्रायल किया जा रहा है। जनपद स्तर पर कलक्ट्रेट पर निगरानी कक्ष की स्थापना की जाएगी। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्ट न होने वाले कॉलेज के टेक्नीशियन को जाना होगा लखनऊ 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ट्रायल शुरू कर दिया गया है। जिन कॉलेजों के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर राज्य स्तरीय मॉनीटरिंग रूम से नहीं जुड़ सकेंगे उन्हें अपने टेक्नीशियन के साथ निदेशालय  जाना होगा और वहां अपने कॉलेज के कैमरों को कनेक्ट कराना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed