फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2022 first day 255 students got admit cards in agra

यूपी बोर्ड परीक्षा:  पहले दिन 255 विद्यार्थियों को मिला प्रवेशपत्र, 150 से ज्यादा छात्र वापस लौटे 

Fri, 18 Mar 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेशपत्र आज से मिलना शुरू हो गए। पहले दिन प्रवेश पत्रों को लेकर जीआईसी में मारामारी रही। भारी भीड़ के बीच महज 255 विद्यार्थियों को को ही प्रवेशपत्र मिल सके।

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 first day 255 students got admit cards in agra
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बृहस्पतिवार को प्रवेशपत्र वितरण शुरू हो गए। एक ही काउंटर लगाए जाने के कारण पहले दिन प्रवेशपत्र के लिए मारामारी रही। इस दौरान 225 विद्यार्थियों को ही प्रवेशपत्र मिल सका। 150 से अधिक छात्र-छात्राएं बिना प्रवेशपत्र के ही लौट गए।

विज्ञापन

24 मार्च से शुरू हो रही परीक्षाएं 

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। इनकी परीक्षाएं 180 केंद्रों पर कराई जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेशपत्र वितरण के लिए एक ही काउंटर बनाया गया है। पहले दिन प्रवेशपत्र लेने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 400 से अधिक छात्र पहुंच गए। एक ही काउंटर होने के कारण प्रवेशपत्र के लिए गेट पर झुंड लग गया। मारामारी और धक्का-मुक्की होने लगी। इस पर गार्ड ने लाइन लगवाई। 

विज्ञापन

बिना प्रवेश पत्र लौट कई छात्र  

काफी देर तक नंबर न आने पर परेशान कई छात्र घर लौट गए। पहले दिन 255 छात्रों को ही प्रवेश पत्र मिल सका है। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन एक ही काउंटर लगाया था, इससे परेशानी हुई है। काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को आसानी से प्रवेशपत्र मिल सके। अब 19 और 20 मार्च को प्रवेशपत्र वितरण होंगे। 18 मार्च को होली का अवकाश के कारण काउंटर बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed