फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board exam 2019 control room number does not exist

बोर्ड परीक्षा के कंट्रोल रूम का फोन नंबर डायल करने पर मिलता है यह जवाब

Wed, 06 Feb 2019 06:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Feb 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
up board exam 2019 control room number does not exist
up board
यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हो रही हैं। उसको देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) स्तर से केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में कंट्रोल रूम का नंबर 0562-2217504 जारी किया गया। 
विज्ञापन


एक फरवरी से कंट्रोल रूम में दो शिफ्टों में ड्यूटी भी लगा दी गई। लेकिन इस नंबर पर फोन मिलाने पर जवाब मिलता है 'डायल किया गया नंबर मौजूद नहीं है।'
विज्ञापन


डीआईओएस में लैंडलाइन फोन का यह कनेक्शन कटा हुआ है। पांच फरवरी को कार्यालय में रिसीवर ढूंढा जा रहा था। इसके कारण कंट्रोल रूम शुरू नहीं हो पाया है। इधर परीक्षा केंद्रों पर कापियां और प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'छह फरवरी को सही हो जाएगा नंबर'

सात फरवरी से परीक्षा शुरू होनी है, लेकिन केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है। कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्र और कापियां कम पहुंची हैं, उसके लिए कार्यालय पहुंचकर सूचना दी जा रही है। 

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि कंट्रोल रूम का नंबर छह फरवरी को सही करा दिया जाएगा। कोई भी सूचना देने के लिए उनके मोबाइल नंबर- 9454457608 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

मंडल का कंट्रोल रूम सात से काम करेगा 

मंडल स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। सात फरवरी को परीक्षा शुरू होने के दिन से इस पर ड्यूटी लगाई गई है। नंबर- 0562-2217530 है। व्हाट्सएप नंबर- 8410652681 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं। 

परीक्षा के दौरान समन्वय स्थापित करने और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए ह्वाट्स एप ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें जेडी और डीडीआर के साथ मंडल के सभी जिलों के डीआईओएस और परीक्षा प्रभारी हैं। 
 

सीडी देखने के लिए नहीं लगा सेटअप 

सत्र की शुरुआत से यूपी बोर्ड परीक्षा के संबंध में विद्यालयों को सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए जा रहे थे। चालू सत्र में वाइस रिकॉर्डर भी लगवाया गया है। कई बार विद्यालयों फोन किया गया। 

शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है। सीडी को देखने के लिए पांच फरवरी तक कंप्यूटर सेटअप नहीं लगाया जा सका। न ही कंप्यूटर देखने के लिए किसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके संबंध में कोई निर्देश भी नहीं जारी किया गया है। 

गत वर्ष डीआईओएस कार्यालय में ही सीडी देखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया था। बाहर से मंगाकर कंप्यूटर लगाए गए थे। डीआईओएस रवींद्र सिंह का कहना है कि इस बार जीआईसी में कंप्यूटर लगाकर परीक्षा केंद्रों से प्राप्त होने वाली सीडी देखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed