फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up board asked translation of Hindi sentences in Hindi in intermediate exam

यूपी बोर्ड परीक्षा: हिंदी के वाक्यों का हिंदी में ही पूछा अनुवाद, कॉपी जांचने वाले परीक्षक हुए परेशान

Mon, 25 Apr 2022 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 12:04 AM IST
सार

इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा में पूछे गए चार अंक का 14वां प्रश्न चर्चा का विषय रहा। इसमें हिंदी के वाक्यों का अनुवाद हिंदी में ही करने के लिए कहा गया। इस सवाल को देख परीक्षकों को सिर भी चकरा गया।  

विज्ञापन
up board asked translation of Hindi sentences in Hindi in intermediate exam
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिंदी विषय के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक प्रश्न ने परीक्षकों को परेशान किया है। प्रश्नपत्र के 14वें प्रश्न में चार में से किन्हीं दो वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करने के लिए कहा गया है। खास बात यह है कि सभी वाक्य हिंदी में ही लिखे हैं। ऐसे में अनुवाद संस्कृत में करने के लिए पूछा जाना चाहिए था।  

विज्ञापन


प्रश्नपत्र में 14 वां प्रश्न चार अंक का पूछा गया है। प्रश्न गलत होने पर परीक्षकों ने उप प्रधान परीक्षक और उप नियंत्रक को जानकारी दी। बोर्ड की ओर से जारी किए गए त्रुटि संशोधन/समाधान पत्र को देखा गया, उसमें इस प्रश्न का उल्लेख नहीं है। पत्र में हिंदी का महज एक प्रश्न, वह भी एक नंबर का दिया है। परीक्षक देर तक परेशान रहे कि संबंधित प्रश्न में परीक्षार्थी को अंक कैसे दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


बाद में सभी ने अपने विवेक से अंक देने का निर्णय लिया, जिन परीक्षार्थियों ने प्रश्न को हल करने का प्रयास किया, उन्हें अंक दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि उप नियंत्रक की ओर से जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर बोर्ड सचिव को मामले से अवगत कराया जाएगा। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उस पर अमल किया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

14 वें प्रश्न में इन वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करने के लिए कहा गया है 

- बालक को पढ़ना अच्छा लगता है। 
- ज्ञान के बिना मुक्ति नहीं मिलती। 
- तुम्हारा घर कहां हैं?
- तालाब में कमल खिलते हैं।
(नोट: किन्हीं दो वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करने के लिए पूछा गया)  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed