{"_id":"62a1ab921cdade231801f3f2","slug":"up-board-10th-12th-result-2022-up-board-exam-result-may-be-released-by-june-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2022: आगरा के 1.17 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आएगा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2022: आगरा के 1.17 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आएगा रिजल्ट
Thu, 09 Jun 2022 02:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीख का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन
UP board result 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के 1.17 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड का रिजल्ट 15 जून तक जारी हो सकता है। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।
विज्ञापन
जिले में इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 180 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,17,623 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 65,369 परीक्षार्थी हाईस्कूल के, 52,254 इंटरमीडिएट के हैं। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है। अब परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल रहे विद्यार्थी अपना परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
- अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
- results.amarujala.com पर भी देख सकेंगे अपना रिजल्ट।