फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up bar council president darvesh yadav family demands for security to administration

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश हत्याकांडः परिजनों ने बताया जान को खतरा, मांगी सुरक्षा

Sun, 16 Jun 2019 10:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 16 Jun 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
up bar council president darvesh yadav family demands for security to administration
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बाद परिजनों ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए फिर से वारदात किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

 
दरवेश यादव की हत्या के बाद बार उनके शिवपुरी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग रहा है। दोपहर के समय गली में सन्नाटा पसर जाता है और ऐसे में आवास पर सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं। 
विज्ञापन


 दरवेश यादव की भतीजी कंचन यादव ने कहा कि हत्या की साजिश करने वाले उनके साथ भी घटना कर सकते हैं। घटना और उसके अगले दिन तक पुलिस बल आगे पीछे रहा लेकिन, अब घर पर एक सिपाही तक नहीं है। यदि कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरवेश यादव के मौसरे भाई मनोज यादव का कहना है कि मामले की जांच में पुलिस लापरवाही बरत रही है। आरोपियों के घर पर दबिश तक नहीं दी गई है। उल्टा हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।

रिश्तेदार आलोक यादव ने कहा कि दोपहर के समय गली में सन्नाटा होता है। ऐसे में साजिशकर्ता फिर से कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन तत्काल सुरक्षा मुहैया कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed