{"_id":"5d04d7268ebc3e1a2d0ba07a","slug":"up-bar-council-president-darvesh-yadav-family-demands-for-security-to-administration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश हत्याकांडः परिजनों ने बताया जान को खतरा, मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश हत्याकांडः परिजनों ने बताया जान को खतरा, मांगी सुरक्षा
Sun, 16 Jun 2019 10:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के बाद परिजनों ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए फिर से वारदात किए जाने की आशंका जताई है।
दरवेश यादव की हत्या के बाद बार उनके शिवपुरी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग रहा है। दोपहर के समय गली में सन्नाटा पसर जाता है और ऐसे में आवास पर सुरक्षा इंतजाम नदारद हैं।
दरवेश यादव की भतीजी कंचन यादव ने कहा कि हत्या की साजिश करने वाले उनके साथ भी घटना कर सकते हैं। घटना और उसके अगले दिन तक पुलिस बल आगे पीछे रहा लेकिन, अब घर पर एक सिपाही तक नहीं है। यदि कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

Trending Videos
दरवेश यादव के मौसरे भाई मनोज यादव का कहना है कि मामले की जांच में पुलिस लापरवाही बरत रही है। आरोपियों के घर पर दबिश तक नहीं दी गई है। उल्टा हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।
रिश्तेदार आलोक यादव ने कहा कि दोपहर के समय गली में सन्नाटा होता है। ऐसे में साजिशकर्ता फिर से कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन तत्काल सुरक्षा मुहैया कराएं।
रिश्तेदार आलोक यादव ने कहा कि दोपहर के समय गली में सन्नाटा होता है। ऐसे में साजिशकर्ता फिर से कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन तत्काल सुरक्षा मुहैया कराएं।