फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up bar council chief Murder Family Blams Police Latest News in Hindi

दरवेश हत्याकांड: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, हत्या को बताया सोची समझी साजिश

Mon, 17 Jun 2019 05:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jun 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
Up bar council chief Murder Family Blams Police Latest News in Hindi
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव हत्याकांड में परिजनों ने एक बार फिर जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जांच की दिशा बदलने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि उनके करीबियों को जबरन झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। जबकि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने हाईकोर्ट के सिटिंग जज या सीबीआई से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


विगत 12 जून को आगरा के दीवानी परिसर में उप्र बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस जांच में इंस्पेक्टर सतीश यादव को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवेश के भाई पंजाब सिंह ने प्रधानमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है लेकिन मामले में दोषियों को बचाने के लिए मृतका के करीबियों को झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की सच्चाई को दबाने के लिए पुलिस की जांच की दिशा बदलने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच कराई जाए। 

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या के बाद परिजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अब तक परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई बंदोबस्त नहीं किया है। परिजन आरोपियों से जान का खतरा बता रहे हैं। ऐसे में परिजनों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ खासा रोष है।

दरवेश के भतीजे सनी यादव ने कहा कि पुलिस हमारे रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। लेकिन, मनीष शर्मा को छोड़ दें तो अब तक न तो मनीष की पत्नी वंदना और न ही विनीत गुलेचा की गिरफ्तारी की गई है। इससे साफ है कि जांच की आड़ में बड़े खेल की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed