{"_id":"61e6d94172504a205e0c264b","slug":"up-assembly-election-2022-rld-district-chief-suspended-by-jayant-chaudhary-after-audio-leak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: 20 लाख रुपये मांगने के ऑडियो वायरल होने के बाद रालोद जिलाध्यक्ष को जयंत ने पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: 20 लाख रुपये मांगने के ऑडियो वायरल होने के बाद रालोद जिलाध्यक्ष को जयंत ने पद से हटाया
Wed, 19 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:04 AM IST
सार
आरोप लगा था कि रालोद की जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर ने पूर्व विधायक कालीचरण सुमन से टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
कुसुम चाहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुसुम चाहर पर टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर नरेंद्र बघेल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। इस मामले में पार्टी वायरल हुए ऑडियो की जांच भी कराएगी।
प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने जिलाध्यक्ष पर टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस सौदेबाजी की बातचीत का उन्होंने सोमवार को ऑडियो भी वायरल किया था। इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष जगपाल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर को हटा दिया है। मामले की जांच भी कराई जा रही है। उनके स्थान पर नरेंद्र बघेल को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
यह था मामला
पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने सोमवार को लनेदेन की बातचीत का 34:26 मिनट का ऑडियो जारी किया था। उनका आरोप था कि जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर के आवास पर नौ जनवरी को प्रधानजी, ब्लॉक प्रमुख के साथ बैठक हुई और टिकट के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए। इसमें जिलाध्यक्ष की ओर से यह भी कहा कि अब यह पार्टी चरण सिंह की नहीं रही, प्लान बदल गया है।
विज्ञापन
संबंधित खबर...
आरोप: आगरा में रालोद ने टिकट के बदले मांगे रुपये, जिलाध्यक्ष बोलीं- ये चरण सिंह की लोकदल नहीं है...अब प्लान बदल गया है