फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Assembly Election 2022 CM Yogi Adityanath Address Public meeting in Firozabad

मुलायम के रिश्तेदार के लिए सीएम योगी ने मांगे वोट: फिरोजाबाद में कहा- सैफई परिवार कभी नहीं चाहेगा कि दूसरा यादव खड़ा हो

Tue, 15 Feb 2022 01:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 01:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज में भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। हरिओम यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार हैं। उनके समर्थन में जनता से वोट की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने सैफई परिवार पर जमकर तंज कसे। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 CM Yogi Adityanath Address Public meeting in Firozabad
सिरसागंज में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैफई परिवार नहीं चाहता कि यादवों में कोई और बड़ा नेता बने। जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठता हो। वह अपने पराये का ध्यान नहीं रखता है। वह हरिओम यादव जैसे जनाधार वाले नेता को क्या सम्मान देगा। उन्होंने कहा कि हम हरिओम यादव के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के शासन में बिजली नहीं मिलती थी। अंधेरे में डकैती डालने, गुंडा टैक्स वसूलने और जमीनों पर कब्जा करने जैसे काम होते थे। बमबाजी होती थी। लेकिन 2017 के बाद कांवड़यात्रा निकलती है। कर्फ्यू नहीं लगता, फूलों की वर्षा होती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो चरणों के मतदान ने चाचा-भतीजों की चिंता बढ़ा दी है कि जिन प्रत्याशियों को बिलों से निकालकर लाए थे 10 मार्च के बाद उनको कहां छिपाएंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, हमने कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। आज मंदिर बन रहा है। मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद से द्वापर युग की पहचान को फिर जीवंत करेंगे। इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो चरण का चुनाव हो चुका है। प्रदेश में स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। भाजपा दोबारा सरकार बना रही है। सिरसागंज के मंच से मुख्यमंत्री योगी ने कहा फिरोजाबाद की पांच सीटों के साथ करहल और मैनपुरी में भी जीतेंगे चुनाव। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला में भी जनसभा को किया संबोधित

सिरसागंज के बाद मुख्यमंत्री योगी ने टूंडला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल धनगर के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने मैं अभी सिरसागंज से आ रहा हूं। वहां हरिओम यादव कह रहे थे कि सैफई खानदान किसी को आगे बढ़ने नहीं देगा। इसलिए मैं उससे अलग हो गया है। नौकरी में डकैती डालते थे। नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजे वसूली के लिए निकल पड़े थे। नौजवानों के भरोसे के साथ खिलवाड़ करते थे। आज जब भर्ती निकलती तो फिरोजाबाद और टूंडला का नौजवान भी भाग लेकर स्थान प्राप्त करता है। 

UP Assembly Election 2022 CM Yogi Adityanath Address Public meeting in Firozabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद की पहचान देश-दुनिया में है। यहां का सबसे अच्छा कांच कारोबार होने के साथ किसानों ने आलू का रिकॉर्ड उत्पादन करके नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि आगरा, फिरोजाबाद एवं मथुरा की तरह टूंडला क्षेत्र को खारे पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। हर घर नल से पहुंचे गंगाजल ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है। बाजार से पानी खरीदने की जरूरत नहीं होगी। शुद्ध पानी गांव तक नहीं घर के नल तक पहुंचेगा।

सपा पर हमला, भाजपा के काम गिनाए 

उन्होंने कहा कि 2012 में सपा की सरकार ने सबसे पहले अयोध्या, काशी व अन्य स्थानों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया था। लेकिन भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश के 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफ किया गया। अवैध बूचड़खानों को बंद कराए। बेटियों की सुरक्षा को एंटी रोमियो टीमों का गठन किया। 

उन्होंने कहा, हमें मालूम है कि बेसहारा गोवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रही हैं। इनको गौशालाओं में रखने को 5500 गौशालाएं खोली हैं। भाजपा सरकार बनने पर इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। गायों को कटने नहीं देगें बल्कि उनको संरक्षित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को शत प्रतिशत मतदान करके गुमराह करने वालों को सबक सिखा देना। योगी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि फिरोजाबाद की पांचों सीटें जिताने के साथ मैनपुरी और करहल भी जीतना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed