फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Assembly Election 2022: 22 Candidates At Mainpuri kishni Bhongaon And Karhal Vidhan Sabha Seat

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: नामांकन जांच के बाद जानें मैनपुरी की चारों विधानसभाओं की तस्वीर, करहल से अब इतने प्रत्याशी

Thu, 03 Feb 2022 11:44 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Feb 2022 11:44 AM IST
सार

UP Election 2022: जांच में 22 नामंकन पाए गए वैध, 41 नामांकन निरस्त किए गए हैं। अब करहल विधानसभा सीट पर सिर्फ तीन प्रत्याशी रह गए हैं।
 

विज्ञापन
Up Assembly Election 2022: 22 Candidates At Mainpuri kishni Bhongaon And Karhal Vidhan Sabha Seat
एसपी सिंह बघेल, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए कुल 63 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 22 नामांकन वैध पाए। वहीं कमियों के चलते 41 नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ने निरस्त कर दिए। नामांकन वैध पाए जाने के बाद प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका मिलेगा। करहल विधानसभा सीट पर सिर्फ तीन प्रत्याशी रह गए हैं।

विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 25 जनवरी से एक फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। चारों सीटों से कुल 63 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें मैनपुरी सदर सीट के लिए 20, भोगांव सीट के लिए 19, किशनी सीट के लिए 13 और करहल सीट के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। 
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में कुल 63 नामांकन पत्रों में से 41 नामांकन पत्र कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। जांच के बाद मैनपुरी सीट से 4, भोगांव सीट से नौ, किशनी सीट से छह प्रत्याशियों के नामांकन और करहल सीट से तीन प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। इसकी सूची देर शाम नामांकन कक्ष के बाहर लगा दी गई। नामांकन के वैध पाए जाने के बाद भी अगर कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ना चाहता है तो उसे एक मौका और दिया जाएगा। चार फरवरी को वह सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद कोई नामांकन वापस नहीं लिया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन की जांच कराने पहुंचते रहे प्रत्याशी और प्रस्तावक 
बुधवार को नामांकन की जांच के दौरान जहां कुछ प्रत्याशी स्वयं नामांकन पत्र की जांच कराने पहुंचे तो वहीं कुछ प्रत्याशियों के प्रस्तावक और प्रतिनिधि जांच के लिए पहुंचे। करहल से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और भोगांव सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री आलोक शाक्य स्वयं नामांकन की जांच कराने पहुंचे। वहीं अन्य प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

नामांकन जांच के बाद मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों की तस्वीर 
मैनपुरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी: जयवीर सिंह(भाजपा), राजकुमार यादव(सपा), गौरव नंद(बसपा), विनीता शाक्य(कांग्रेस)         
भोगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी: रामनरेश अग्निहोत्री (भाजपा), आलोक शाक्य(सपा), अशोक कुमार(बसपा), ममता राजपूत(कांग्रेस), संतोष श्रीवास्वत(आप), भूपेंद्र सिंह(जन अधिकारी पार्टी), अनीता (वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), सुरजीत सिंह(निर्दलीय) और श्रेय तिवारी (निर्दलीय)
किशनी विधानसभा सीट से प्रत्याशी:  डॉ. प्रियरंजन आशू(भाजपा), बृजेश कठेरिया(सपा), प्रभुदयाल(बसपा), विजय नरायन सिंह(कांग्रेस), पप्पू (आप), रामानंद (निर्दलीय)
करहल विधानसभा सीट से प्रत्याशी: एसपी सिंह बघेल (भाजपा), अखिलेश यादव (सपा), कुलदीप नरायन (बसपा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed