फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Assembly By Election: Voteing In Tundla Assembly Reach Only 54 Percent

टूंडला विधानसभा उपचुनावः 54 प्रतिशत हुआ मतदान, दस प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Wed, 04 Nov 2020 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 04 Nov 2020 12:15 AM IST
सार

एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया।
मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क और गलब्स की व्यवस्था की गई थी। दस नवंबर को टूंडला मंडी समिति
में मतगणना होगी। मतदान शांतिपूर्ण रहा। दस प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। 
 

विज्ञापन
Up Assembly By Election: Voteing In Tundla Assembly Reach Only 54 Percent
टूंडला विधानसभा उपचुनावः मतदानस्थल पर मतदान कराते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड 19 के बीच टूंडला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से 558 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 54 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान का प्रतिशत बताता है कि उप चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह नहीं दिखाया। कई ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर दोपहर तक मतदान का बहिष्कार किया। टूंडला विधानसभा में विगत वर्ष 2017 का चुनाव 66.07 प्रतिशत था। ये सीट प्रो.एसपी सिंह बघेल के आगरा लोकसभा सीट पर सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।
विज्ञापन


एडीजी आगरा जोन अजय आनंद, आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया। मतदान केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क और गलब्स की व्यवस्था की गई थी। दस नवंबर को टूंडला मंडी समिति में मतगणना होगी। मतदान शांतिपूर्ण रहा। दस प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुरू करने पहले सुबह सभी मतदान केंद्रों पर मॉकपोल किया गया। मतदान के दौरान कहीं विवाद और टकराव की स्थिति नहीं रही लेकिन सुबह से चुनाव बहिष्कार की खबरों ने प्रशासन को परेशान कर दिया। टूंडला में लाइनपार के गांव रुधऊ मुस्तकिल, कायथा के गांव नगला बलू, कोटला के गांव कछपुरा और नगला बंशी और गोथुआ में समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए लोगों ने मतदान न करने का एलान कर दिया। प्रशासन की टीमें मतदान के लिए लोगों को राजी करने के लिए प्रयास करती रहीं। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मतदान के लिए राजी हुए। 

नगला बलू में 11 बजे मतदान शुरू हो सका। कछपुरा में दोपहर एक बजे मतदान शुरू हो सका। नगला बंशी में सुबह साढे़ दस बजे मतदान शुरू हुआ। रूधऊ मुस्तकिल में सीडीओ नेहा जैन ग्रामीणों को समझाने पहुंची लेकिन उनकी बात भी ग्रामीणों ने नहीं मानी और बहिष्कार पर अड़े रहे। यहां शाम तक मतदान नहीं हुआ। कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने पर उन्हें बदला गया। इससे मतदान शुरू होने में देरी हुई। डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसपी सचिंद्र पटेल फोर्स के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

मतदान का प्रतिशत 

सुबह सात बजे से नौ बजे तक - 09 प्रतिशत 
सुबह 09 बजे से 11 बजे तक - 17.33 प्रतिशत 
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक - 29.50 प्रतिशत 
दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक - 40.50 प्रतिशत 
दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक -48.92 प्रतिशत 
शाम छह बजे मतदान संपन्न होने पर - 54 प्रतिशत 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed