{"_id":"63cecf7f877da3343600ca23","slug":"up-agra-na-news-c-25-1-agr1011-40830-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 190 साल पहले का आगरा प्रेसिडेंसी बन गया यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 190 साल पहले का आगरा प्रेसिडेंसी बन गया यूपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ईस्ट इंडिया कम्पनी ने वर्ष 1833 में उत्तर पश्चिम के जीते हुए हिस्सो को बनाया आगरा प्रेसीडेंसी
- वर्ष 1902 में यूनाइटेड प्रोविन्स आगरा एंड अवध दिया नाम
अमित कुलश्रेष्ठ
आगरा।
आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है, लेकिन मौजूदा यूपी को उत्तर प्रदेश नाम 73 साल पहले 1950 में मिला। उत्तर प्रदेश का आगरा के साथ एक अनोखा नाता है। 190 साल पहले ईस्ट इंडिया कंपनी ने उत्तर पश्चिम के जीते हुए हिस्सों को मिलाकर नाम दिया आगरा प्रेसीडेंसी। यही आगरा प्रेसिडेंसी बाद में वर्ष 1902 में यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध में बदल दी गई। इसे साल 1937 में फिर से बदलकर सिर्फ यूनाइटेड प्रोविंस का नाम दिया गया। आजादी के बाद यही यूनाइटेड प्रोविंस उत्तर प्रदेश में बदल गया।
22 मार्च 1902 को हुआ यूपी आगरा-अवध का गठन
22 मार्च 1902 को आगरा व अवध के हिस्सों को मिलाकर ब्रिटिश सरकार ने यूनाईटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध बनाया। कभी आगरा प्रेसीडेंसी रहे पूरे उत्तर भारत के इन हिस्सो में यूपी से आगरा के नाम को साल 1937 में एक अप्रैल को हटाया गया, जब यूनाइटेड प्रोविन्स ऑफ आगरा और अवध की जगह केवल यूनाईटेड प्रोविन्स यानी संयुक्त प्रान्त कहा गया। 35 साल तक ब्रिटिश हुकूमत में आगरा के नाम यूनाईटेड प्रोविंस के नाम से जुड़ा रहा।
वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना के मुताबिक 25 जनवरी 1950 को संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व 24 जनवरी को उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संयुक्त प्रान्त की जगह इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया।