{"_id":"5cacb3c6bdec2214084cf00c","slug":"up-acid-attack-on-woman-constable-police-arrested-accused-in-encounter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाला एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने वाला एक और आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 09 Apr 2019 09:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही पर तेजाब से हमला कर फरार हुआ आरोपी हिमांशु ठाकुर पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया है। मुठभेड़ में उसकी दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया है।
मंगलवार को पुलिस को पता चला कि चार अप्रैल को महिला सिपाही पर तेजाब से हमला करने के बाद फरार आरोपी बुलंदशहर के गांव बिजलीपुर निवासी हिमांशु ठाकुर मथुरा आ रहा है।
स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार, सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी और छाता कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने घेराबंदी करके गोकुल बैराज पर उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी फायर करके बाइक से भागने लगा।

Trending Videos
मुठभेड़ में घायल मुख्य आरोपी संजय
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गोली चलाई तो गोली उसकी दाहिने पैर में लग गई। घायल आरोपी वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि हिमांशु को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। महिला सिपाही पर तेजाब फेंकने के छह आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। वहीं, फारेंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं।