{"_id":"693b8ffbd5b13f2ee406e300","slug":"up-112-sets-an-example-again-quick-police-response-saves-multiple-lives-in-two-major-accidents-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी-112 पुलिस...इन दो बड़ी घटनाओं में बचाई 9 लोगों की जान, लोग भी कर रहे सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी-112 पुलिस...इन दो बड़ी घटनाओं में बचाई 9 लोगों की जान, लोग भी कर रहे सराहना
Fri, 12 Dec 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:16 AM IST
सार
यूपी-112 पुलिस ने पिछले दिनों आगरा में हुई दो बड़ी घटनाओं में 9 लोगों की जान बचाई। पुलिस समय पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में यूपी-112 पुलिस लगातार लाेगाें को तुरंत सहायता दे रही है। 9 और 10 दिसंबर को दो बड़ी घटनाओं में पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायलों को सही समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा कर लोगों की जान बचाई।
पहला मामला थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा रोड का है। यहां 9 दिसंबर को प्राइवेट बस और ऑटो की आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें टेंपो सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी 0067 मौके पर पहुंची। टीम के कमांडर मुख्य आरक्षी जयप्रकाश, सब कमांडर मुख्य आरक्षी अजीत सिंह और चालक होमगार्ड बच्चू सिंह ने घायलों को तत्काल पीआरवी व अन्य वाहनों से शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचाया।
वहीं दूसरा मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। एक तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर कई बार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक अंदर फंस गया था। पीआरवी 4870 के कमांडर मुख्य आरक्षी अवधेश सिंह,होमगार्ड गंगा सिंह और चालक होमगार्ड बच्चू सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। दोनों घटनाओं में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गंभीर स्थिति में घायलों की जान बच सकी।