फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Untrained are treating in the hospital in agra

छापामारा तो पता लगा कि सील तोड़कर झोलाछाप कर रहे हैं इलाज

Sat, 01 Sep 2018 06:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 01 Sep 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Untrained are treating in the hospital in agra
जनसेवा चिकित्सालय। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में झोलाछाप न सिर्फ मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि इतने बेखौफ हैं कि सरकारी सील तोड़ने से भी घबरा नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुबेरपुर में सामने आया, जहां आयुर्वेद क्लीनिक के पंजीयन पर मरीजों को भर्ती करके एलोपैथिक इलाज किया जा रहा था। क्लीनिक को सील कर दिया गया, तो झोलाछाप ने सील तोड़कर दोबारा इलाज चालू कर दिया गया। अधिकारियों ने दोबारा कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने गुरुवार को जन सेवा चिकित्सालय, कुबेरपुर में छापा मारा। यहां सील तोड़कर इसका संचालन किया जा रहा था। क्लीनिक में 10 मरीज भर्ती मिले। झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहा था, उसे नोटिस दिया गया।स्वास्थ्य विभाग टीम ने 18 अगस्त 2018 को जन सेवा चिकित्सालय कुबेरपुर में छापा मारा था।
विज्ञापन


इस क्लीनिक का पंजीकरण जन सेवा क्लीनिक के नाम से क्षेत्रीय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कार्यालय में था। डॉ. अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ (बीएएमएस) के नाम से पंजीकरण है। क्लीनिक में 10 मरीज भर्ती थे, उनको एलोपैथी का इलाज दिया जा रहा था। बड़ी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट भी मिला था। क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Untrained are treating in the hospital in agra
जनसेवा चिकित्सालय के दस्तावेजों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को  क्षेत्रीय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार क्लीनिक पहुंचे तो यह संचालित मिला। फिर दस मरीज भर्ती मिले। डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ नहीं मिले। डीपी यादव नामक व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था। बताया कि डॉक्टर कुछ देर पहले चले गए।

डॉ. नरेंद्र कुमार ने कुबेरपुर में ही एक और क्लीनिक पर छापा मारा। यहां अखिलेश सिंह नाम का व्यक्ति बैठा मिला। वही इलाज कर रहा था। उसके बाद कोई डिग्री नहीं थीं। बोर्ड पर एक न्यूरो सर्जन का नाम लिखा हुआ था, वह मौजूद नहीं मिले। डिग्री दिखाने के लिए नोटिस जारी किया गया। 

अवैध हॉस्पिटल व क्लीनिक पर मुकदमा दर्ज होगा

स्वास्थ्य विभाग टीम ने अगस्त में अभियान चलाकर पांच हॉस्पिटल और नौ क्लीनिक का संचालन अवैध पाया, इनमें सील लगा दी गई। अब संबंधित हॉस्पिटल और क्लीनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए संबंधित थानों में तहरीर दी जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश वत्स के मुताबिक कुछ के खिलाफ तहरीर दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed