{"_id":"5d624ff78ebc3e93d47d4b37","slug":"unmarried-will-also-be-able-to-build-houses-under-pradhan-mantri-awas-yojana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कुंवारे भी बनवा सकेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, करना होगा यह काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कुंवारे भी बनवा सकेंगे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान, करना होगा यह काम
Sun, 25 Aug 2019 02:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Aug 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवारे युवक और युवतियों के लिए खुशखबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अब कुंवारे युवक-युवतियों को भी मिल सकेगा। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। शासनादेश आने के बाद मथुरा जिले के डूडा कार्यालय में कार्रवाई शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऐसे लोगों को मकान बनाने के लिए ढाई लाख का लोन दिया जा रहा है जिनके पास जमीन तो है लेकिन मकान नहीं है। इसके लिए डूडा कार्यालय में आवेदन करने के बाद जांच के बाद तीन किश्तों में ढाई लाख का लोन मिल रहा है।
अभी तक यह योजना सिर्फ शादीशुदा लोगों के लिए ही था। जिसके चलते जो लोग कुंवारे हैं वो प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। सरकार ने अब कुंवारे युवक-युवतियों के लिए भी इस योजना के द्वार खोल दिए हैं।

दाखिल करना होगा जमीन संबंधी शपथ पत्र
कुंवारे युवक-युवतियों द्वारा जमीन के अपने पक्ष में होने संबंधी जानकारी के साथ शपथ पत्र दाखिल करना होगा। इसके बाद उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
डूडा कार्यालय में फार्म भरने संबंधी कार्रवाई शुरू हो गई है। पीओ डूडा आरके कौशिक ने बताया कि कुछ औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद गैर शादीशुदा को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।
डूडा कार्यालय में फार्म भरने संबंधी कार्रवाई शुरू हो गई है। पीओ डूडा आरके कौशिक ने बताया कि कुछ औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद गैर शादीशुदा को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकेगा।