{"_id":"691dfd23014e4f96010cf9f4","slug":"unknown-vehicle-ran-over-youth-on-agra-lucknow-expressway-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को राैंदा..भाई के सामने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को राैंदा..भाई के सामने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Nov 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:00 PM IST
सार
सड़क पार करते युवक को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। भाई के सामने युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की शाम बाइक से उतरकर सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से इटावा के युवक नवीन कुमार (33) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इटावा के थाना ऊसराहार के नगला पाचन समतर निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि नोएडा में बड़े भाई नवीन कुमार (33) सीएनजी पेट्रोल पंप पर काम करते थे। वह और भाई दोनों बाइक से घर जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.700 पर पहुंचे।
सड़क पर काम चल रहा था, तो भाई को बाइक से उतार दिया था। इसके बाद वह बाइक निकाल रहा था। तभी सड़क पार करते समय भाई किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में भाई घायल हो गया। जानकारी पर यूपीडा की टीम और फतेहाबाद थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने नवीन को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दो पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।