फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unknown vehicle crushed the constable on Highway in Agra

Agra: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सहित गिरे सिपाही के ऊपर से गुजर गया वाहन, मौके पर मौत

Tue, 24 May 2022 10:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी , आगरा / टूंडला
संवाद न्यूज एजेंसी , आगरा / टूंडला Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 May 2022 10:19 PM IST
सार

आगरा हाईवे पर मंगलवार शाम को हुए हादसे में एक सिपाही की जान चली गई। टूंडला का रहने वाला सिपाही आगरा से घर जा रहा था। एत्मादपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। 

विज्ञापन
Unknown vehicle crushed the constable on Highway in Agra
सिपाही अभिषेक फौजदार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार पुलिसकर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिरोजाबाद के टूंडला निवासी पुलिसकर्मी औरैया के थाना फंफूद में तैनात था। वह सरकारी कार्य से आगरा गया था। वापस आते वक्त यह हादसा हो गया। सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


टूंडला के इंद्रा नगर निवासी पुलिसकर्मी अभिषेक फौजदार (26) औरैया में तैनात था। वह मंगलवार को आगरा सरकारी कार्य से गया था। शाम को बाइक से लौटते समय वह थाना एत्मादपुर क्षेत्र स्थिति बुढ़िया के ताल के निकट अनियंत्रित होकर बाइक सहित हाईवे पर गिर गया। 

विज्ञापन

सिपाही के मोबाइल से दी परिजनों को सूचना  

इसी बीच अज्ञात वाहन सिपाही के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जेब में रखे मोबाइल से परिजन को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा। एत्मादपुर थाना प्रभारी अरुण बालियान ने बताया कि अभिषेक औरेया के थाना फफूंद में सिपाही के पद पर तैनात था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व ही वह भर्ती हुआ था। परिवार में पिता जितेंद्र फौजदार परचून की दुकान करते थे। अभिषेक घर में सबसे बड़ा बेटा था। इसके सिपाही बनने के बाद उन्होंने दुकान बंद कर दी थी। उससे छोटी बहन गगन और छोटा भाई प्रिंस हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद मां सर्वेश का रो-रो कर बुरा हाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed